National

Innocent complaint: Jammu’s daughter pleads with Modi, school handed over TC without asking

कश्मीर की छह वर्षीय बच्ची मैरू इरफान के होम वर्क कम करने की गुहार के बाद अब जम्मू की एक बेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भावुक गुहार लगाई है। अखनूर के गुढ़ा ब्राह्मणा की बेटी तानिया शर्मा (आठवीं कक्षा) का कहना है कि स्कूल से उसे और उसकी बहन रेखा (चौथी कक्षा) को जबरन निकाल दिया गया। उसकी टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) भी काट दी है।

इंटरनेट मीडिया में वायरल हुए वीडियो में तानिया कह रही हैं कि दोनों बहनें फैज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल गुढ़ा ब्राह्मणा में पढ़ती हैं। उसके पिता तरसेम लाल मजदूरी करते हैं। उसने कोई स्कूल छोडऩे के लिए कोई आवेदन नहीं किया था, लेकिन स्कूल वालों ने मेरी और बहन की टीसी काट दी। इसका विरोध भी किया। स्कूल वाले मनमर्जी कर रहे हैं।

मेरी आपसे फरियाद है कि ऐसे स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस बच्ची ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी इस मामले में कार्रवाई की फरियाद की है। उसका कहना है कि सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, लेकिन ऐसे रहा तो बच्चियां कैसे पढ़ेंगी। अब देखना यह है कि कश्मीर की बच्ची के बाद क्या जम्मू की बेटियों की आवाज भी सरकार सुनती है या नहीं।

मालूम हो कि कश्मीर की छह वर्षीय बच्ची की फरियाद पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए स्कूलों को निर्देश दिए थे कि वे पहली से आठवीं तक बच्चों को डेढ़ घंटे से ज्यादा न पढ़ाएं जबकि नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों की तीन घंटे कक्षाएं लें।

More From National

View category

Leave a comment

Your email address will not be published.